मुम्बई,मुम्बई शेयर बाजार सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 202.05 अंक करीब 0.49 फीसदी फिसलकर 41,055.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 67.75 अंक तकरीबन 0.56 फीसदी नीचे आकर 12,045.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 19 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। जबकि 11 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई । सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी, सन फार्मा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और एचडीएफसी के शेयर नीचे आये हैं। वहीं टाइटन, नेस्ले, टीसीएस, कोटक बैंक और टाटा स्टील के शेयर में उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में यह गिरावट तेल एवं गैस और वित्त क्षेत्र की कंपनी के शेयरों में बिकवाली के कारण आई है। इसके अलावा दुनिया भर के बजारों में आई गिरावट से भी बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कोरोना वायरस को लेकर फैली आशंकाओं से भी निवेशकों ने सतर्कता बरती है।
बिकवाली की वजह से गिरा मुंबई शेयर बाजार