मप्र कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक अगले हफ्ते संभव, निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर होगा मंथन

भोपाल, प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए बनाई गई समन्वय समिति की पहली बैठक अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। बैठक समिति के चेयरमैन दीपक बाबरिया लेंगे। बाबरिया प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। बैठक में सबसे ज्यादा जोर मंत्रियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर रहेगा। कांग्रेस की कई उच्च स्तरीय बैठकों में मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने का मामला उठ चुका है। प्रदेश प्रभारी बाबरिया से वन-टू-वन चर्चा में भी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंत्रियों की शिकायत कर चुके हैं। बाबरिया भोपाल में कई मौकों पर मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं की अनदेाी नहीं करने की हिदायत दे चुके हैं, लेकिन मंत्री इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। मप्र प्रभारी की कमान संभालने के बाद से ही बाबरिया का संगठन को मजबूत करने पर जोर रहा है, इसलिए बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को लेकर चर्चा होगी।
मंत्रियों के लिए जारी होगा निर्देश
बैठक के बाद सीएम इस संबंध में मंत्रियों को जरूरी निर्देश जारी कर सकते हैं। निगम-मंडलों में अटकी नियुक्तियां समन्वय समिति की बैठक में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी हाईकमान का साफ कहना है कि मप्र में 15 साल तक पार्टी की लड़ाई लडऩे वाले कार्यकर्ताओं को ही राजनीतिक नियुक्तियां दी जाएंगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने साल ार से ज्यादा हो गया, लेकिन अब तक निगम-मंडलों में नियुक्तियां नहीं की जा सकी हैं। कांग्रेस नेता और उनके समर्थक बेसब्री से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। नियुक्तियां नहीं होने से पार्टी कार्यकर्ता हताश और निराश हैं। राज्य सरकार ने पार्टी नेताओं से परामर्श लिए बगैर अपने स्तर पर कुछ नियुक्तियां कर दी हैं, इस पर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
कई बार निरस्त हो चुकी है कवायद
यही वजह है कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर दिसंबर में दिल्ली में होने वाली बैठक निरस्त कर दी गई थी, उसके बाद से अब तक इस संबंध में बैठक नहीं हुई। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार को राजनीतिक नियुक्तियां करने से पहले पार्टी से परामर्श करना जरूरी है। बैठक में ये होंगे शामिल समन्वय समिति की बैठक में बाबरिया के अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *