न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पृथ्वी की वापसी ईशांत और नवदीप को भी जगह

मुम्बई, युवा बल्लेबाज पृथ्वी की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है। पृथ्वी के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है हालांकि उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। इससे पहले बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। टीम में लंबे समय बाद पृथ्वी को जगह मिली है। विराट कोहली टीम के कप्तान बने रहेंगे। वहीं अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं बल्लेबाज केएल राहुल को भी आराम दिया गया है। वहीं युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी टीम में जगह मिली है।
चयनकर्ताओं ने डोपिंग के कारण आठ महीने के प्रतिबंध के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी को एक और अवसर दिया है। टेस्ट सीरीज के लिए रोहित और राहुल की गैरमौजूदगी में भारत के पास मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के तौर पर तीन युवा सलामी बल्लेबाज विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगे। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें पिछले महीने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान एड़ी में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने एनसीए में अपनी फिटनेस ठीक की है हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि अंतिम ग्यारह में उनका चयन फिटनेस पर आधारित रहेगा।
टीम- विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और ईशांत शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *