हैमिल्टन, भारत के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज शुरु होने से पहले ही मेजबान न्यूजीलैंड टीम को करारा झटका लगा है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के कारण पहले दो एकदिवसीय मैचों से बाहर हो गये हैं। विलियमसन की जगह युवा बल्लेबाज मार्क चैपमैन को टीम में जगह मिली है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी है। विलियमसन को तीसरे टी20 में कंधे में चोट लगी थी। विलियमसन की एक्सरे रिपोर्ट में हालांकि कुछ गंभीर सामने नहीं आया था पर टीम प्रबंधन अगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार का खतरा मौल लेना नहीं चाहता।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी विलियमसन पर आधारित रहती है, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए करारा झटका है। विलियमसन की जगह शामिल चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी एकदिवसीय तकरीबन दो साल पहले खेला था। हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ अनआधिकारिकर एकदिवसीय सीरीज और टेस्ट सीरीज में उन्होंने शतक लगाया था। उन्होंने यह दोनों शतक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगाए थे। दोनो टीमो के बीच बुधवार से सीरीज शुरु होगी।
कीवी कप्तान विलियमसन कंधे कि चोट से पहले दो एकदिवसीय मैचों से हुए बाहर