बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी और शाह को सैल्यूट

नई दिल्ली,भाजपा में रहकर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा जब से कांग्रेस में गए हैं इन दोनों के प्रति उनका नजरिया बदल गया है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सैल्यूट किया है। कैरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से भारतीय छात्रों को लाने के लिए उन्होंने दोनों की तारीफ की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, चूंकि मैं स्पष्ट बोलने के लिए प्रसिद्ध या बदनाम रहा हूं, मैं आपकी, आपके पीएमओ और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करता हूं। मैं एयर इंडिया और उसके क्रू की भी सराहना करता हूं जो चीन के वुहान से हमारे बच्चों और छात्रों को निकालने के लिए वहां गए। बॉलिवुड के मशहूर ऐक्टर और पटना साहिब के पूर्व सांसद ने अगले ट्वीट में लिखा, राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह हैं, यह मानवीयता राष्ट्रीय हित में है। आपात स्थिति में इतनी जल्दी मदद के लिए मैं आभार के साथ आपको और आपके लोगों को हमेशा की तरह सैल्यूट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *