यूपी-उत्तराखंड के 11 स्थानों पर रेत खनन के पट्टों के आवंटन पर सीबीआई का छापा

लखनऊ, अवैध रूप से रेत निकालकर नदियों का सीना छलनी करने के खनन मामलों की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध पट्टे आवंटित किए जाने के मामले में यूपी और उत्तराखंड की 11 जगहों पर मंगलवार को सीबीआई ने छापेमारी की। सहारनपुर में पट्टों के आवंटन मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बाद यह छापेमारी हो रही है। सीबीआई टीम ने सहारनपुर, देहरादून और लखनऊ समेत करीब 11 जगहों पर छापेमारी की। सहारनपुर में सीबीआई टीम ने बसपा के पूर्व विधायक और खनन माफिया इकबाल के आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा उसके मिर्जापुर स्थित आवास पर सीबीआई टीम मौजूद है। वहीं, लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में भी छापेमारी हुई। सीबीआई सूत्रों के अनुसार पूरे कागजात की जांच की जा रही है, जिनमें अनियमितता मिली है। इकबाल से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए मनमाने ढंग से सभी मानकों को ताक पर रखकर जबरन जमीन खरीदने और खनन को लेकर छापेमारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *