आर्थिक मोर्चे पर सरकार को झटका, सितंबर में भी लुढ़का जीएसटी कलेक्शन

नई दिल्ली,आर्थिक मोर्च पर मोदी सरकार को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं, इसी कड़ी गुड्स एंड सर्विस टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर मोदी सरकार को सितंबर महीने में भी झटका लगा है। एक बार फिर सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ से नीचे रहा है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कुल 91,916 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है।
राजस्व विभाग के मुताबिक इसके पहले अगस्त महीने में जीएसटी कलेक्शन 98,203 करोड़ था। यानी अगस्त के मुकाबले में सितंबर में कुल 6287 करोड़ जीएसटी कम आया है।
सितंबर में जीएसटी कलेक्शन घटा
आंकड़ों के मुताबिक कुल जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़ में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा है। इसमें से 16,630 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार की है, जबकि 22,598 करोड़ राशि राज्यों को मिली है, जबकि 45,069 करोड़ आईजीएसटी से मिले हैं।
अगस्त का आंकड़ा
वहीं अगस्त में कुल 98,203 करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था,जिसमें से 17,733 करोड़ केंद्र की राशि थी। जबकि 24,239 करोड़ राशि राज्यों को मिली थी, जबकि 48,958 करोड़ रुपये आईजीएसटी से मिले थे।
गौरतलब है कि जुलाई-2019 में यह राशि 1,02,083 करोड़ रही थी। जून में यह राशि 99,939 करोड़ रही थी। इस तरह से जून और जुलाई की तुलना में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *