भोपाल ,राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। राजेन्द्र कुमार संचालक लोक अभियोजन से विशेष पुलिस महानिदेशक, सायबर क्राईम, पुलिस मुख्यालय, भोपाल डॉ. शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव महानिदेशक/परिवहन आयुक्त, म.प्र. ग्वालियर से अध्यक्ष, म.प्र. पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन, भोपाल (सेवाएँ परिवहन विभाग से वापिस लेते हुए) के.एन. तिवारी विशेष पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से विशेष पुलिस महानिदेशक, (चयन भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल (सेवाएँ सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए) पुरूषोत्तम शर्मा विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर क्राईम एवं एसटीएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल से संचालक, लोक अभियोजन संचालनालय, भोपाल, पवन कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल (सेवाएँ सा.प्र.वि. को सौंपते हुए) कैलाश मकवाना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, मिलिन्द कानस्कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर क्राईम, पुलिस मुख्यालय, भोपाल जी.पी. सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एन्टी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल,सुशोभन बैनर्जी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल को प्रभारी महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएँ सा.प्र.वि. में निरंतर रखते हुए), डॉ. एस.डब्ल्यू. नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस, मुख्यालय, भोपाल, व्ही. मधु कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, म.प्र. भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/परिवहन आयुक्त, म.प्र. ग्वालियर (सेवाएँ साप्रवि से वापिस लेते हुए एवं सेवाएँ परिवहन विभाग को सौंपते हुए), राजेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष अभियान, पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, काउंटर इंटेलीजेंस एवं एटीएस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, आदर्श कटियार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल जोन, भोपाल, संजीव शमी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, काउंटर इंटेलीजेंस एवं एटीएस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एन्टी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार और योगेश देशमुख पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल जोन, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है. उधर,राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों की पदोन्नति की है। जारी आदेश के अनुसार अनंत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। आशुतोष राय पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन, होशंगाबाद पदस्थ किया गया है। राजा बाबू सिंह पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन, ग्वालियर को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन, ग्वालियर पदस्थ किया गया है। डी.पी. गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल जोन, मुरैना को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन, मुरैना पदस्थ किया गया है।
सिंह आरबीआई में ओएसडी पदस्थ
इधर,राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन) भोपाल शैलेष कुमार सिंह को आरबीआई हेडक्वार्टर मुम्बई में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ किया है। सिंह आरबीआई में आपराधिक प्रकरणों के समन्वय एवं राज्य शासन द्वारा दिए गए अन्य कार्यों को संपादित करेंगे।