भोपाल,राजधानी के सीहोर रोड पर स्थित खजूरी थाना इलाके मे टोल टैक्स नाके के पास फंदा में बुध्वार सुबह रसोई गैस से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने चालक का शव निकालते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना पुलिस के अनुसार मृतक बलराज सिंह सुल्तानपुर यूपी का निवासी है। बुधवार सुबह करीब दस बजे फंदा में अनिंत्रित होकर ट्रक पलट गया था। जिसके केबिन में दबने से चालक की मौत हो गई। सीहोर से बुलाई क्रेन से ट्रक को दो घंटे की मशक्कत के बाद सीधा कराया गया। जिसके बाद बॉडी को निकालकर मरचुरी रवाना किया गया। पुलिस मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही मे जुटी है।
रसोई गैस से भरा ट्रक पलटने से कैबिन मे फंसे ड्राइवर की मौत