भास्कर के एमिनेंट अवार्ड कार्यक्रम में बोले कमलनाथ प्रदेश का नया नक्शा गढ़ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना जरूरी

इन्दौर,मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज कहा कि प्रदेश का नया नक्शा बनाने में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाना सबसे जरूरी हो गया है। इन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार हर समय तैयार है। ये आर्थिक गतिविधियां ही है, जो आपस में जुड़ी हुई है। ये गतिविधियाँ एक-दूसरे को सेवा भी उपलब्ध कराती है।
नाथ ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में दैनिक भास्कर के एमिनेंट अवार्ड 2019 के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, डीबी कॉर्प समूह के भरत अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सीमेंट कंपनी का उदारहण देते हुए कहा कि हर सेवा प्रदेश के दायरे की हो, जैसे ट्रक और एम्प्लाय आदि प्रदेश के ही हों तो हमारे प्रदेश में आर्थिक उन्नती की और अधिक संभावनाएं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज देश के कई प्रदेशों में मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन हमारे प्रदेश में नहीं है।
कोचिंग पार्क बनाएं, सरकार साथ है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही है और भी बढ़ोत्तरी होनी है। किसी एक सर्विस या सेवा के स्थापित होने से नए मकानों, शिक्षा और कोचिंग्स कि जरूरत होगी। हमारे प्रदेश में भी कोटा से बेहतर कोचिंग पार्क बनाए जा सकते हैं। आप तय करें सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इन्दौर शहर के उद्योगपतियों से कहा कि आपकी आवश्यकताएं बताएं पूरा करने का हमारा काम है, लेकिन आर्थिक गतिविधियां पनपे यह जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने इन्हें किया सम्मानित
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कार्यक्रम के दौरान करीब 20 से अधिक उद्योगपति, व्यवसायी व विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले सर्वश्रेष्ठों को दैनिक भास्कर एमिनेंट अवार्ड 2019 को अवार्ड देकर सम्मानित किया । इसमें शिक्षा, कोचिंग, रियल स्टेट, कॉलोनी नाइजर, एनीमेशन, आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर प्रदेश की आर्थिक गतिविधि बनाने वाले उद्योगपति आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *