ओवर टेक करने के चक्कर में उज्जैन रोड़ पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 5 यात्री गंभीर घायल

इन्दौर, इन्दौर-उज्जैन रोड़ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बस के खड़े ट्रक में घुसने से एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें पांच यात्री की हालत गंभीर है। हादसा बस चालक द्वारा दूसरी गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में हुआ। हादसे की सूचना के बाद एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्दौर-उज्जैन रोड़ पर उस समय हादसा हुआ, जब गोलू शुक्ला ट्रेवल्स की एक बस उज्जैन से यात्रियों को लेकर इन्दौर की ओर आ रही थी। पंथ पिपलाई के निकट टोल नाके के पास ओव्हर टेक करने के चक्कर में अंधगति से दौड़ रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल कर जानकारी दी। साथ ही बस सवार घायलों को बाहर निकालने लगे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उज्जैन सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ख़बर है कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को ऊपर ले जाते समय लिफ्ट बंद हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट को सुधारा गया और घायलों थोड़ी राहत मिली। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस चालक उज्जैन से ही काफी तेज गति से बस चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *