डिलिवरी को सहज बनाने और दर्द को कम करने के लिए खजूर का सेवन है उपयोगी

नई दिल्ली, ऐसी कई चीजें हैं जिनके जरिए डिलिवरी को स्मूद बनाने और दर्द को कम करने में मदद मिलती है और खजूर खाना भी इन तरीकों में से एक है। साल 2017 में इस मामले में एक स्टडी की गई थी, जिसमें 154 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया गया था। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। पहले ग्रुप में 77 महिलाएं थीं जिन्होंने नौंवे महीने में डिलिवरी के दिन या उससे एक दिन पहले तक रोज खजूर खाए। वहीं दूसरे ग्रुप ने खजूर का सेवन नहीं किया। स्टडी में सामने आया कि रोज खजूर खाने वाली महिलाओं को कॉन्ट्रैक्शन या प्रोग्रेसिंग के लिए दवाई नहीं देनी पड़ी। साथ ही में वे जब लेबर रूम में लाई गईं तो खजूर नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले उनका वजाइना ज्यादा खुला हुआ था, इस वजह से उन्हें डिलिवरी में ज्यादा आसानी हुई। दरअसल, खजूर में ऐसे कम्पाउंड पाए गए जो कॉन्ट्रैक्शन के लिए जरूरी हॉर्मोन ऑक्सिटॉसिन जैसा होता है। यही वजह है कि डिलिवरी में महिलाओं को कम परेशानी हुई। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि खजूर खाना है या नहीं या कितनी मात्रा में खाना है, इस सब के संबंध में पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। यहां बता दें कि प्रेग्नेंसी के बाद डिलिवरी के दौरान होने वाला दर्द असहनीय होता है। इस वजह से कई बार महिलाएं पहले ही डर सी जाती हैं, जिस वजह से कई मामलों में उन्हें काउंसलर तक का सहारा लेना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *