शाजापुर की चीलर नदी में बहते पानी के बीच विस्फोटऔर धुंआ निकलने से दहशत

शाजापुर, नदी में बहते हुए पानी के बीच अचानक जोरदार विस्फोट हुए तथा धुआं निकलने लगा। विस्फोट भी एकाध नहीं करीब दस बार हुए। इससे स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। यह मामला है प्रदेश के शाजापुर जिले की चीलर नदी का।
शहर के बीच से होकर बहने वाली चीलर नदी में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बहते पानी के बीच अचानक विस्फोट होने लगे। करीब 40 सेकंड में 10 से ज्यादा विस्फोट में पानी के साथ ही धुआं भी उठा। धमाकों की आवाज 150 मीटर तक सुनाई दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम के चलते लोग असमंजस में पड़ गए। लोगों का जमावड़ा लग गया। यह पूरा घटनाक्रम पास ही स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया।
बता दें कि वर्तमान में चीलर नदी से बारिश का पानी बह रहा है। इसी दौरान शहर के मध्य में स्थित महूपुरा रपट पर रविवार शाम पांच बजकर 35 मिनट 49 सेकंड से विस्फोट होना शुरू हो गए। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे लोग अचानक हुई इस घटना से अचंभित हो गए। लोग इसे भूकंप सहित अन्य भूगर्भीय घटना से जोड़कर देखने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि जब तक विस्फोट होना बंद हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल को देखा तथा समीप ही स्थित समाजसेवी कै लाश सेन के प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। वहीं एक विस्फोट के जमीन के समीप होने की आशंका पर वहां की मिट्टी भी जांच के लिए लेकर गए। विस्फोट को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाओं के बीच इस बात की आशंका है कि मछली मारने के उद्देश्य से किसी ने विस्फोट किया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *