ग्वालियर,शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दुकान से घर जा रहे सराफा कारोबारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर और नगदी से भरा बैग लूट ले गये।घटना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर क्षेत्र के सीताराम कालोनी निवासी राजेन्द्र सोनी पुत्र गोविन्द दास सोनी सराफा कारोबारी है और उनकी मालनपुर में राजेन्द्र ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती रात वह दुकान का काम निपटाकर घर आ रहे थे। जब वह टीकरी की पुलिया के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए और उनसे बैग छीन कर भाग गये। बैग में आठ हजार रूपये नगद,सोने-चांदी के जेवर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
सराफा कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने गहनों और नगदी से भरा बैग लूटा