गुना, जिले के तीनों औद्योगिक क्षेत्रों औद्योगिक क्षेत्र डायवर्सन रोड गुना, औद्योगिक संस्थान एबी रोड गुना एवं औद्योगिक क्षेत्र कुशमौदा में जमीन लेकर उद्योग नहीं लगाने वाले 17 इकाईयों की लीज डीड निरस्त कर दी है, यहाँ अभी कोई रिक्त भूमि उपलब्ध नही है। नवीन उद्योगों की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र गुना को निर्देशित किया है कि ऐसी इकाईयां जिन्होंने भू-आवंटन के पश्चात उद्योग स्थापित करने में रूचि नहीं दिखाई है तथा भूखण्डों पर अपना आधिपत्य कर रखा है, उनके विरूद्ध लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। जिससे ऐसे उद्यमी जो भूमि के अभाव में अपनी औद्योगिक परियोजना का क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे हैं, औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध हो सके। जिले में नवीन इकाईयां स्थापित हो तथा युवाओं को रोजगार प्राप्त हो। इसी क्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र गुना मजहर हाशमी द्वारा बताया गया कि उक्त्औद्योगिक क्षेत्रों की 34 इकाईयों को नोटिस जारी किये गये हैं। इस दौरान 17 इकाईयों की लीजडीड निरस्त की जा चुकी है। निरस्त की गई लीजों के लीज धारकों में से मैसर्स गुना स्टील री-रोलिंग मिल, औद्योगिक संस्थान गुना, मैसर्स भदौरिया इंडस्ट्रीज, मैसर्स सांई इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र गुना एवं मैसर्स राज इंडस्ट्रीज, मैसर्स गौरव इंडस्ट्रीज, मैसर्स आशनी इंडस्ट्रीज, मैसर्स मधु फूड प्रोसेसिंग प्लांट, मैसर्स सचिन एग्रो इंडस्ट्रीज आदि औद्योगिक क्षेत्र कुशमौदा की इकाईयों के विरूद्ध बेदखली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। और कार्रवाईयां सतत् रूप से जारी है।
जमीन लेकर उद्योग नहीं लगाने वाले 17 इकाईयों की लीज डीड निरस्त