भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के सिद्धांत को देखते हुए यूपी भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रविवार देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से उनका हटना तय माना जा रहा था। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की राह खुल गई है। मंत्रिमंडल में अब सीएम योगी समेत कुल 42 सदस्य हैं। स्वतंत्र देव सिंह योगी कैबिनेट में परिवहन मंत्री थे। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टाल दिया गया है। रविवार को नए मंत्रियों के नामों पर मंथन भी हो चुका था, लेकिन देर रात पूरी कवायद रोक दी गई। माना जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने की वजह से विस्तार टाला गया है। चर्चा यह भी है कि कुछ नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। अब इसी महीने की अन्य तिथि विस्तार के लिए तय की जा सकती है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी थी। बताया जा रह कि सोमवार को 11 बजे के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना था। राज्यपाल के दिल्ली जाने से पहले ये शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना तय था। बताया जा रहा है कि 3 से 4 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया जा रहा था। शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *