थम गया संगीत का सफर, मशहूर संगीतकार खैयाम का 92 साल की उम्र में निधन

मुम्बई, भारतीय संगीत जगत का एक और सितारा विदा हो गया जब मशहूर संगीतकार खय्याम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। खय्याम 92 साल के थे। उन्हें तबीयत खराब होने के चलते कुछ दिन पहले ही […]

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के सिद्धांत को देखते हुए यूपी भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रविवार देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से उनका हटना तय माना जा रहा था। इसके […]

यूपी में दो आईपीएस अफसरों का स्थानान्तरण

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को इसी पद पर प्रयागराज में तैनात किया गया है। वह अतुल शर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। हालांकि […]

अरुण जेटली की बिमारी की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार टला

लखनऊ, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अचानक टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार रोका गया है। सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू […]

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भगवान महाकाल की पाँचवीं सवारी की पूजा की

भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज उज्जैन पहुँचकर भगवान श्री महाकालेश्वर की पाँचवीं सवारी की सभामंडप में पहुँचकर पूजा-अर्चना की और सवारी को कन्धा देकर आगे बढ़ाया। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर से प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री कमल नाथ आज दोपहर में उज्जैन पहुँचे और उन्होंने तय समय पर निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर […]

मध्यप्रदेश में जारी रहेगा “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान

भोपाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनता को स्वास्थ्यवर्धक मिलावट रहित खाद्य-सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान शुरू किया है। आज मंत्रालय में मंत्री-मंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी कि उन्होंने जनहित में एक ऐतिहासिक कदम उठाकर मिलावटखोरों के […]

भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल के लिए नई दिल्ली में हुआ एम.ओ.यू.

भोपाल, भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए सोमवार को नई दिल्ली में भारत सरकार, मध्यप्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के बीच एम.ओ.यू. हुआ। केन्द्रीय शहरी और आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हुआ। प्रोजेक्ट केन्द्रीय मंत्री-मंडल […]

छत्तीसगढ़ से लेमरू एलीफेंट रिजर्व भेजे जाएंगे 226 हाथी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में तबाही मचाने वाले 226 हाथियों को अब लेमरू एलीफेंट रिजर्व में भेजा जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से योजना भी बना ली गयी है। इसके लिए 226 हाथियों को 14 दलों में बांटा गया है, जिसे अस्थायी फेंसिंग के जरिए एलीफेंट रिजर्व तक पहुंचाया जाएगा। दरअसल, लेमरू […]

महाराष्ट्र के धुले में कंटेनर से भिडऩे के बाद बस के परखच्चे उड़े 13 की मौके पर ही मौत

धुले, महाराष्ट्र के धुले में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। वहीं 15-20 लोग इस हादसे में घायल हो गए। दरअसल, महाराष्ट्र के धुले जिले में स्टेट ट्रांसपोर्ट की […]

ढाका ग्लेशियर में सेना की विशेष टीम ने 51 साल बाद ढूंढ निकाला विमान का मलबा

चंडीगढ़, हिमालय के दुर्गम ढाका ग्लेशियर में सेना की एक विशेष टीम ने 51 साल बाद लापता हुए विमान एएन-12 (बीएल 534) का मलबा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सन 1968 में एयरफोर्स का यह विमान लेह से चंडीगढ़ वापस आते हुए अचानक गायब हो गया था। हालांकि विशेष टीम के सर्च […]