थम गया संगीत का सफर, मशहूर संगीतकार खैयाम का 92 साल की उम्र में निधन

मुम्बई, भारतीय संगीत जगत का एक और सितारा विदा हो गया जब मशहूर संगीतकार खय्याम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। खय्याम 92 साल के थे। उन्हें तबीयत खराब होने के चलते कुछ दिन पहले ही अस्पताल लाया गया था। 16 अगस्त को उनके आईसीयू में होने और हालत नाजुक होने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। जानकारी के अनुसार वह गंभीर लंग इंफेक्शन से भी जूझ रहे थे।
खय्याम ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। इन फिल्मों के गाने सदाबहार माने जाते हैं। मोहम्मद जहुर ‘खय्याम’ हाशमी ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला स्वर्णिम अवसर ‘उमराव जान’ से मिला था, जिसके गाने आज भी इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। खय्याम को इस फिल्म के बेहतरीन संगीत के लिए नैशनल अवॉर्ड व फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ ही कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।
संगीतकार खय्याम के गैर-फिल्मी गानों को भी प्रशंसक काफी पसंद करते हैं, खासतौर पर ‘पांव पड़ूं तोरे श्याम’, ‘बृज में लौट चलो’ और ‘गजब किया तेरे वादे पर ऐतबार किया’। उन्होंने मीना कुमारी की ऐल्बम, जिसमें ऐक्ट्रेस ने कविताएं गाई थीं, के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *