उफनाती पुलिया को जान जोखिम में डाल पार कर रहे ग्रामीण

बुरहानपुर, बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र सहित पूरे जिले में 5 दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है लगातार हो रही वर्षा से ग्रामीण क्षेत्र के नदी नालों में उफान के चलते ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को बाड़ में बहने से बचाया गया प्रशासन की ओर से नहीं है कोई सुरक्षा कर्मी तैनात। जिले की खकनार तहसील क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है अधिक बारिश होने की वजह से तहसील मुख्यालय से विभिन्न ग्रामों का संपर्क टूट गया है ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नदी नाले उफान पर होने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है कुछ लोग व स्कूली छात्र जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं यहां उन्हें रोकने हेतु कोई भी सुरक्षाकर्मी प्रशासन की ओर से तैनात नहीं किए गए हैं खकनार जामुनिया के बीच जामुन नाले पर पुल के ऊपर से बाड़ का पानी आ गया है जिसमें स्कूली छात्र एवं बाइक सवार जान जोखिम में डाल पुल पार करते हुए देखे गए जिसमें दो युवक पुल पार करते समय बहने लगे जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नदी नालों पर ऐसी स्थिति निर्मित होने पर प्रशासन को चाहिए की इन स्थानों पर आपदा प्रबंधन के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाए ताकि वहां स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणों को बाड़ के पानी के समय पुल पार करने से रोक सके जहां स्कूली बच्चे और बाइक सवार बाढ़ ग्रस्त पुलियाओं से होकर गुजर रहे हैं वही ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में भरकर भी पुलिया को पार करते देखे गए हैं जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है जिले में विगत 5 दिनों से ग्रामीण अंचलों में वर्षा का दौर जारी है वही बुधवार देर शाम से शहरी क्षेत्रों में भी लगातार हो रही वर्षा से ताप्ती नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने के साथ वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके चलते ताप्ती नदी किनारे बसी बस्तियों के लोगों को अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर ठेराने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है तथा ताप्ती के तट पर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *