सिरोंज, वार्ड क्रमांक 16 स्थित कटरा मोहल्ले से आरोन रोड को जोड़ने वाली डामर सड़क पर गुरूवार को रेत से भरे भारी डंपर के कारण सड़क काफी नीचे धंस गयीं। जिसपर नपा ने मौके पर निरीक्षण के लिये आरआई को भेजा था सीएमओं गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि एई एवं सब इंजिनियर के लिये कार्यवाही के लिये भेजा गया है। मालूम होकि गत कुछ माह पूर्व ही सड़क का निर्माण हुआ था और भारी डंपर के सड़क पर घुसने के कारण सड़क का किनारे का काफी हिस्सा धंस गया जिससे सड़क में गड्डा हो गया। डंपर चालक ने बताया कि होशंगाबाद से रेत भरकर लाये थे रात्रि में आगे तार के कारण रोड पर खड़ा कर दिया लेकिन रोड में डंपर के पहिये धँस गये जिसके बाद डंपर चालक ने डंपर में भरी रेत को सुबह गुरूवार को ट्रेक्टर-ट्राली से खाली कराया गया ।
आरोन रोड को जोड़ने वाली नई बनी सड़क नहीं उठा सकी रेत से भरे डम्पर का बोझ, धंसी