लखनऊ, उप्र के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल समेत पांच वरिष्ठ आईएएस अफसर गत दिवस सेवानिवृत्त हो गये, जबकि आठ अन्य वरिष्ठ आईएएस अफसरों को जल्द ही प्रोन्नति मिलेगी। यूपी के जो आईएएस अफसर सेवानिवृत्त हुए हैं, उनमें पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल, अपर मुख्य सचिव डा. पी.वी. जगनमोहन, सहारनपुर के मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बलविंदर सिंह भुल्लर और कर्ण सिंह चैहान शामिल हैं। इस तरह प्रदेश में 1988 बैच के आठ वरिष्ठ आईएएस अफसर जल्द ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति किये जाएंगे। इनमें प्रमुख सचिव खादी नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार, प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन राजन शुक्ला और प्रमुख सचिव टी.वेंकटेश शामिल हैं। ये सभी 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। इन्हें 67000 से 79000 के वेतन क्रम में रखा गया है।
UP में दीपक सिंघल समेत पांच वरिष्ठ आईएएस सेवानिवृत्त,अब आठ अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन