जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर AMU में फिर विवाद

अलीगढ़, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर स्टूडेंट्स हॉल से ना हटाने का ऐलान कर दिया है। यूनियन ने कहा कि यदि मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक आदेश निकाल कर फोटो हटाने के लिए निर्देश दे, तो तस्वीर हटा दी जाएगी। दरअसल स्टूडेंट यूनियन के 137वें वार्षिक महोत्सव में विचार-विमर्श के बाद यह ऐलान किया है।
बता दे कि मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने की बात ने फिर से उस समय गति पकड़ी जब अलीगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद सतीश गौतम ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है अलीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस से जिन्ना की तस्वीर हटा कर उसे पाकिस्तान भेजना। मौजूदा अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने बताया कि सांसद को समझना चाहिए कि जिन्ना भारत के इतिहास का हिस्सा है, अच्छा हो या बुरा इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *