कोलकाता, देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और विलियमसन मैगर समूह के प्रधान ब्रिज मोहन खेतान का शनिवार को निज निवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, उम्र हो जाने के चलते वह कई सारी बीमारियों से घिरे हुए थे। उम्र होने के चलते उन्होंने हाल ही में समूह की प्रमुख कंपनियों जैसे कि एवरेडी इंडस्ट्रीज, मैक्लियोड रसेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रख्यात उद्योगपति बीएम खेतान के निधन से दुखी हूं। वह बंगाल के व्यापार समुदाय के एक अग्रज राजनेता थे। उनके परिवार, सहकर्मियों और दोस्तों के प्रति मेरी समवेदना है।’
देश के जाने-माने उद्योगपति बीएम खेतान का 92 वर्ष की आयु में निधन