कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली सबसे अधिक सीटें

बेंगलुरु,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के लिए कर्नाटक से राहत की खबर आई है। दरअसल पार्टी ने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को सबसे ज्यादा सीटें जीती है। राल्य निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्ड में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को 366 स्थानों पर जीत मिली है, जबकि अकेले चुनाव लड़ रही जेडीएस को 174 वार्ड में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 107 वार्डो में जीत दर्ज की, जबकि बीएसपी को 3, माकपा को दो और अन्य दलों को 7 सीटें मिली हैं। साथ ही नगर परिषदों के 217 वार्डों, 30 नगर पालिका परिषदों के 714 वार्डों और 19 नगर पंचायतों के 290 वार्डों के परिणामों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। इसमें कांग्रेस ने नगर परिषदों में 90 वार्ड जीते, जबकि बीजेपी और जेडीएस ने क्रमश 56 और 38 वार्ड जीता। इसके अलावा 30 नगर पालिका परिषद में कांग्रेस ने 714 वार्डों में से 322 में जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने 184 और जेडीएस ने 102 सीटें जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *