मलाइका-अर्जुन इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एक साथ, फोटो भी खिंचाई

मुंबई, बालीवुड फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं लेकिन पब्लिक अपीयरेंस देने से कभी गुरेज भी नहीं करते हैं। हाल ही में इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग पर अर्जुन के साथ मलाइका पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने साथ में पोज देते फोटो खिंचवाई। फोटोग्राफर्स के सामने अर्जुन-मलाइका काफी कूल मूड में नजर आएं। इस दौरान दोनों कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। अर्जुन जहां डेनिम जींस और ब्लैक टी शर्ट में नजर आएं। वहीं, मलाइका व्हाइट टॉप में दिखीं जिसमें बैक साइड डीप कट था।अर्जुन और मलाइका को अक्सर साथ फिल्मी इवेंट, डिनर और लंट डेट पर स्पॉट किया जाता है। मलाइका इन दिनों बड़े परदे से दूर चल रही हैं लेकिन वे किसी न किसी इवेंट में आती रहती हैं। इसके अलावा वे अपने फिटनेस का खासा ध्यान रखती हैं। उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में चर्चा थी कि दोनों 11 अप्रैल को शादी करने वाले थे लेकिन इन अफवाहों को दोनों ने खारिज कर दिया। अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ”मैं अभी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में बहुत खुश हूं और मैं इसे इस तरह से ही रखना चाहता हूं। पिछले कुछ महीनों से मैंने कुछ भी छिपाकर नहीं रखा, इसलिए जब भी ऐसा कुछ कहने लायक होगा तो मैं इसके बारे में जरूर बात करुंगा। बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड 24 मई को रिलीज होने जा रही है। इसमें अर्जुन कपूर एक इंटेलिजेंस ऑफिस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी ऐसे 5 लोगों पर आधारित है जो बिना किसी हथियार के देश के सबसे बड़े आतंकवादी को पकड़ते हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *