नए लुक को लेकर उर्वशी वाणी सुर्खियों में, मेकओवर की फोटो शेयर किये

मुंबई, बिग बॉस के सीजन- 12 की कंटेस्टेंट उर्वशी वाणी इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों उर्वशी के मेकओवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इतना ही नहीं लोग उर्वशी के इस ग्लैमरस अवतार को देखकर काफी हैरान भी है। सिंपल लुक और बिना मेकअप के रहने वाली उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मेकओवर की फोटो शेयर की है। बता दे कि वह बिग बॉस के बाद से ही तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है। अपनी फोटो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा मुझे हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है, इस शानदार आउटफिट के लिए धन्यवाद। अपनी तस्वीर में उर्वशी वन साइडेड ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लैक कलर की फ्रिल स्कर्ट पहने नजर आ रही है। मेसी हेयरबन, मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक में उर्वशी काफी गॉर्जियस दिख रही है।
बता दे कि बिग बॉस- 12 में उर्वशी दीपक ठाकुर के साथ जोड़ी में गई थी और उन्होंने अपनी सादगी से घरवालों एवं फैंस का दिल भी जीता था। इसी के चलते उनको फैंस का भी बहुत प्यार मिला था। बिग बॉस के बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी बढ़त हुई है और इंस्टाग्राम पर आज उन्हें 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *