स्विस सरकार ने 11 भारतीय अकाउंट होल्डर्स को भेजे नोटिस

नई दिल्ली, स्विट्जरलैंड ने भारत के साथ स्विस बैंक अकाउंट होल्डर्स के नाम शेयर करने में तेजी दिखाई है। पिछले हफ्ते ही लगभग 1 दर्जन भारतीयों अकाउंट होल्डर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। मार्च से लेकर अब तक कम से कम 25 भारतीय अकाउंट होल्डर्स को नोटिस जारी कर स्विस अधिकारियों ने भारत के […]

ईडी को जाँच में पता चला कि जाकिर नाइक के बैंक खातों में अज्ञात शुभचिंतकों ने सालों तक करोड़ों रुपये भेजे

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच में पाया है कि विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के बैंक खातों और उसके ट्रस्टों के बैंक खातों में अज्ञात शुभचिंतकों ने कई सालों तक करोड़ों रुपये भेजे थे। ईडी ने कहा कि नाइक के चैरिटी ट्रस्ट इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को कथित तौर पर चंदे और ज़कात […]

बड़ा जनादेश मिलने पर जिम्मेदारियां भी बढ़ती है इस लिए विनम्र रहना भी महत्वपूर्ण – मोदी

अहमदाबाद,अपने गृह प्रदेश गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बड़ा जनादेश बड़ी जिम्मेदारियां लाता है। उन्होंने कहा इतनी बड़ी जीत के मद्देनजर विनम्र बने रहना महत्वपूर्ण है, हमें इन पांच वर्षों का उपयोग आम नागरिकों के मुद्दों को हल करने के लिए करना है, ये 5 साल सर्वांगीण विकास के लिए होंगे। […]

प्रेम सिंह चौहान का नर्मदा तट पर हुआ अंतिम संस्कार

सीहोर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान की अंत्येष्टि रविवार को उनके पैतृक गांव जैत में नर्मदा के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। उपस्थित जनसमुदाय ने प्रेम सिंह चौहान को अश्रुपूरित श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके पहले प्रातः 9 बजे प्रेम सिंह चौहान का पार्थिव […]

कोर्ट ने वकील पुनालेकर और विक्रम भावे को दाभोलकर हत्याकांड में सीबीआई हिरासत में भेजा

पुणे, सीबीआई ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में नया खुलासा किया है. सीबीआई के मुताबिक, हिरासत में लिए गए वकील संजीव पुनालेकर ने सामाजिक कार्यकर्ता दाभोलकर और पत्रकार गौरी लंकेश के मर्डर में इस्तेमाल की जानी वाली बंदूक नष्ट करने में मदद की थी. आपको बता दें कि शनिवार को सीबीआई ने वकील […]

मोदी 30 मई को शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में लेंगे पीएम के पद की शपथ

नई दिल्ली,लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यह कयास लग रहे थे कि पीएम मोदी दूसरी बार कब शपथ लेने वाले है। लेकिन अब तय हो गया हैं कि नरेंद्र मोदी 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। इस बावत राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई […]

अपने मंत्रियों से CM बोले विधायकों के काम आओ उनसे दूरी नहीं नजदीकियां रखो

भोपाल, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में सरकार की आगामी रणनीति पर चर्चा की, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे कांग्रेस एवं सहयोगी विधायकों के संपर्क में रहें। उनके फोन भी उठाएं। बताया गया कि बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हुई। सोमवार को होने वाली […]

स्मृति के करीबी सुरेंद्र की हत्या के सात संदिग्ध गिरफ्तार, जल्द खुलासे का आसार

अमेठी, अमेठी में शनिवार और रविवार की दरम्‍यानी रात भाजपा कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्‍या के मामले में पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी कर पूछताछ शुरू कर दी है। सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को जिताने […]

दलित परिवार ने बेटे की बारात निकाली तो पंचायत ने गांव में हुक्कापानी बंद करने का फरमान दिया

इंदौर, दलित परिवार ने अपने बेटे की बारात निकाली तो गांव वालों ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया। बकायदा इसको लेकर गांव में पंचायत बैठी और फरमान जारी किया गया। इसको लेकर दलित समाज में आक्रोश बढ़ रहा है जिसकी आग इंदौर तक पहुंच गई। प्रशासन को ज्ञापन देकर न्याय मांगा जाएगा, नहीं तो आंदोलन […]

गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के स्मृति समर्थक की हत्या, ईरानी ने सुरेंद्र की अर्थी को कंधा दिया

अमेठी,अमेठी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी ने अपने करीबी की अर्थी को कांधा दिया। यहां उन्होंने मृतक सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात भी की। उनके साथ योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद थे। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा करने की […]