अमेठी,अमेठी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी ने अपने करीबी की अर्थी को कांधा दिया। यहां उन्होंने मृतक सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात भी की। उनके साथ योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद थे। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा करने की पुलिस को हिदायत दी है.
जानकारी के अनुसार गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की शनिवार देर रात घर के बाहर ही अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरेंद्र सिंह नव निर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी पहुंचीं थीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सुरेंद्र की अर्थी को कांधा दिया। इस दौरान स्मृति के साथ योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे परिवारिक रंजिश एक कारण हो सकता है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया है कि सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पुलिस को 12 घंटे के अंदर में हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के स्मृति समर्थक की हत्या, ईरानी ने सुरेंद्र की अर्थी को कंधा दिया