दिग्विजय, सिंधिया,भूरिया, तन्खा और अजय सिंह पिछड़े, 28 पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस आगे

भोपाल, इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को पिछड़ना पड़ा है. दिग्विजय सिंह भोपाल में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में भाजपा के केपी यादव, अजय सिंह सीधी में रीती पाठक और विवेक तन्खा जबलपुर में राकेश सिंह के मुकाबले पिछड़े हुए हैं. बैतूल,देवास,जबलपुर,उज्जैन,विदिशा,राजगढ़ और शहडोल में भाजपा प्रत्याशियों को तीन लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त है वहीँ इंदौर,विदिशा,होशंगाबाद और खजुराहो में भाजपा उम्मीदवार 4 लाख वोटों से ऊपर चल रहे हैं।
भाजपा कहाँ आगे
बालाघाट ढालसिंह बिसेन,भोपाल प्रज्ञा ठाकुर,बैतूल दुर्गादास उइके,भिंड संध्या राय,दमोह प्रह्लाद पटेल,देवास महेंद्र सिंह सोलंकी,धार छतर सिंह दरबार,गुना केपी यादव,ग्वालियर विवेक शेजवलकर,होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह,इंदौर शंकर लालवानी,जबलपुर राकेश सिंह,मंडला फग्गन सिंह खजुराहो वीडी शर्मा,खंडवा नन्द कुमार सिंह चौहान,खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल,मंदसौर मीनाक्षी नटराजन,मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर,राजगढ़ रोडमल नागर,रतलाम जीएस डामोर,रीवा जनार्दन मिश्रा,सागर राजबहादुर सिंह,सतना गणेश सिंह,शहडोल हिमाद्रि सिंह,सीधी रीती पाठक,टीकमगढ़ वीरेंदर कुमार,उज्जैन अनिल फिरोजिया और विदिशा रमाकांत भार्गव।
यहां कांग्रेस आगे
छिंदवाड़ा नकुलनाथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *