छत्तीसगढ़ में दस सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त

रायपुर, विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त खाने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने के संकेत दे रही है। राज्य की 11 सीटों में से दस सीटों पर वह दोपहर बाद तक बढ़त बनाये हुए थी, जबकि दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़ जैसी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस […]

दिग्विजय, सिंधिया,भूरिया, तन्खा और अजय सिंह पिछड़े, 28 पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस आगे

भोपाल, इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को पिछड़ना पड़ा है. दिग्विजय सिंह भोपाल में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में भाजपा के केपी यादव, अजय सिंह सीधी में रीती पाठक और विवेक तन्खा जबलपुर में राकेश सिंह के मुकाबले पिछड़े हुए हैं. बैतूल,देवास,जबलपुर,उज्जैन,विदिशा,राजगढ़ और शहडोल में […]

लोकसभा चुनाव के रुझान में NDA को 341 सीटें, अकेले BJP को 301 सीटों पर बढ़त

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी  हैं, रुझानों ने जीत का रूख तय कर लिया हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है। रुझानों में एनडीए को 341 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री […]

यूपी में भगवा लहर को नहीं रोक सका सपा-बसपा का गठबंधन

लखनऊ,उप्र में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन भी भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को नहीं रोक सका है। सूबे से लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 57 पर भाजपा, 20 पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन तथा कांग्रेस, अपना दल और अपना […]

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को कांग्रेस विधायक ने अपवित्र कहा

बेंगलुरु, कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के. सुधाकर ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को अपवित्र करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि यह गठबंधन गलत नीतियों पर आधारित है। सुधाकर ने कहा कि यह गठबंधन चुनावी जरुरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। इससे पहले कांग्रेस के विधायक […]

देश भर में 20 नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइस जेट, भोपाल शामिल नहीं

भोपाल,एयरलाइंस स्पाइस जेट कंपनी मई महीने के अंत तक देश भर में 20 नई उड़ानें शुरू करेगी, लेकिन उसकी इस सूची में भोपाल को शामिल नहीं किया गया है। कंपनी के इस निर्णय से राजधानी के यात्रियों में निराशा का माहौल है। राजधानी के हवाई यात्रियों को उम्मीद थी कि समर सीजन के बीच में […]

मुलायम सिंह यादव परिवार के तीन सदस्य आगे, दो पीछे

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार यानी यादव कुनबे के लिये लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझान मिले जुले हैं। प्रारम्भिक चरणों में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव अपने -अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। वहीं, बदायूं से धर्मेन्द्र यादव और फिरोजाबाद […]

संन्यासियों ने मोदी को दी ‘संत’ की उपाधि, पीएम मोदी का ‘राजतिलक’

वाराणसी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांकेतिक ‘राजतिलक’ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। अस्‍सी क्षेत्र में स्थिति मुमुक्षु भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में दंडी संन्‍यासियों और काशी विद्वत परिषद के सदस्‍यों ने भी हिस्‍सा लिया। इस दौरान संन्‍यासियों ने पीएम […]

शेयर बाजार ने लगाई लंबी उड़ान पहली बार बाजार 40000 के पार

मुंबई,मतगणना के परिणामों के रुझान सामने आते ही शेयर बाजार ने लंबी उड़ान भरी। केंद्र में मोदी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलने का रुझान मिलते ही शेयर बाजार ने बड़ी तेजी से उड़ान भरना शुरू की और देखते ही देखते भारतीय इतिहास में शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रच लिया। शेयर बाजार ने एग्जिट […]

महाराष्ट्र में बीते 9 सालों में फंदे में फंस कर 24 बाघों और 114 तेंदुओं की हुई मौत

नागपुर, यह एक ऐसा बचाव अभियान था जो बहुत देर में शुरू हुआ। महाराष्ट्र के टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघिन के गले के चारों ओर तकरीबन दो साल तक तार का फंदा कसा था। इस साल 17 मार्च को जब बाघिन के बारे में जानकारी हुई तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी […]