रांची,झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार का रिजल्ट 70.77 प्रतिशत रहा, पिछली बार की तुलना में 11 प्रतिशत रिजल्ट में बढ़ोतरी हुई है। हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा प्रिया राज 99.20 प्रतिशत के साथ स्टेट टॉपर बनी। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के अमरेश कुमार 99 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहें। तीसरे स्थान पर नेतरहाट के अमन कुमार और गोपाल सिंह 98.40 प्रतिशत अंक के साथ रहें। पलामू का सबसे बेहतर 79.74 रिजल्ट रहा। गिरिडीह 79.17 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। राजधानी रांची छठे स्थान पर रहा। जामताड़ा 52.54 प्रतिशत के साथ सबसे अंतिम पायदान में रहा। मैट्रिक परीक्षा में टॉप थ्री में प्रिया राज, हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय- 99.20 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान, अमरेश कुमार, नेतरहाट आवासीय विद्यालय- 99 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान और – अमन कुमार और गोपाल सिंह- 98.40 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले वर्ष से काफी बेहतर रिजल्ट हुआ है। परीक्षार्थियों के लिए मॉडल प्रश्न पत्र डाला गया, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4.38 लाख बच्चे बैठे थे, इसमें 3.10 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की। 3349 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहें। रिजल्ट जारी करने के समय जैक उपाध्यक्ष फूल सिंह, जैक सचिव कल्पना वर्मा व नवल किशोर, आईटी हेड कुणाल प्रताप सहित अन्य मौजूद थे।
आदिम जनजाति की छात्रा ने हासिल किये 71.40प्रतिशत अंक
एक ओर जहां नेतरहाट और इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं रांची में रहकर दूसरे के घर घरेलू कामकाज करने वाली आदिम जनजाति समुदाय की छात्रा बुधमनिया कुमारी ने भी मैट्रिक की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। बुधमनिया को 71ः40प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. इसने गुमला जिले के प्रोज गर्ल्स हाई स्कूल बिशुनपुर से पढ़ाई की और रांची में रहकर घरेलू कामकाज किया करती है। बुधमनिया ने बताया कि उसने कामकाज के साथ-साथ पढ़ाई में भी पूरा ध्यान दिया, इस वजह से सफलता मिली है। आदिम जनजाति से आने वाली इस छात्रा को पढ़ने में भारी रुचि थी, यही वजह है कि अपने गांव से दूर रांची पहुंचकर पहले सुलेखा शर्मा के यहां रहने लगी।. घर के कामकाज में हाथ बटाने लगी. वहीं सुलेखा शर्मा ने उसकी पढ़ाई में मदद की और पढ़ाई का पूरा ध्यान दिया। उन्होंने बुधमनिया को जरूरत की सारी किताबें और कॉपियां उपलब्ध कराया, ताकि मैट्रिक की परीक्षा में सफल हो सके।छात्रा ने कड़ी मेहनत की और मैट्रिक के परीक्षा में 71.40प्रतिशत अंक लाकर सफल हुई।