पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमार चौहान की बेटी का ठेका निरस्त

खंडवा,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान की बेटी प्रतीक्षा चौहान की कंपनी का ठेका जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खंडवा ने निरस्त कर दिया है । कांग्रेस की ओर से इसमें भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें की गई थी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने नंदकुमार सिंह चौहान पर आरोप लगाया था कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सिक्योरिटी का ठेका उन्होंने अपनी बेटी की कंपनी को दिलाने में भारी भ्रष्टाचार किया है। इसकी उन्होंने शिकायत भी की थी। बैंक महाप्रबंधक ने शिकायत पर जांच के तत्काल बाद प्रतीक्षा सिंह की कंपनी यूदित सर्विस का ठेका निरस्त कर दिया है।
बैंक द्वारा प्रतीक्षा चौहान की कंपनी को 2017 से अभी तक 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान किया है। इसके साथ ही 4 लाख 80000 रुपए कमीशन के रूप में भुगतान किया गया है। शिकायत के अनुसार बैंक से कंपनी को 1 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। किंतु कर्मचारियों को ना तो निधारित राशि का भुगतान किया गया, ना ही उनकी पीएफ और अन्य राशि जमा की गई। कंपनी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कागजी भुगतान प्राप्त किया है। इस मामले में बोर्ड की बैठक में भाजपा के सदस्यों ने इस ठेके को निरस्त करने का विरोध किया था। किंतु शिकायत सही होने पर इसे बैंक द्वारा निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *