कांग्रेस ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले वडोदरा के सातों पार्षदों को सस्पैंड किया

अहमदाबाद, गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने वडोदरा के 7 बगावती नगर पार्षदों को पार्टी से सस्पैंड कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अमित चावड़ा ने नगर पार्षदों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है. कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ पटेल के गढ़ में कांग्रेस के इन सातों पार्षदों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में भाजपा जॉइन की थी. आगामी दिनों में इन सातों पार्षदों की महानगर पालिका से भी सदस्यता रद्द हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *