मुंबई, अंगूरी भाभी उर्फ एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को उनके किरदार के कारण चुनाव में कई ऑफर मिल रहे हैं। एक इंटरव्यू में बताते हुए शुभांगी ने खुलासा किया कि उनके पास कई पॉलिटिकल पार्टीज के चुनाव प्रचार करने का ऑफर आए है। शुभांगी ने यहां तक बताया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के 6 ऑफर तक ठुकरा दिए हैं। गौरतलब है कि शुभांगी एंड टीवी के शो भाभी जी घर पर है में लीड रोल निभा रही हैं। बता दें कि शो की पॉपुलैरिटी छोटे शहरों में अधिक होने की वजह से शुभांगी को प्रचार के यह ऑफर मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान होने के बाद अब चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां अलग अलग तरीके से चुनावी दांव खेल रहीं हैं। इस क्रम में लोगों के बीच मशहूर चेहरे को लाकर नेता अपने नंबर बढ़ाने की कवायत में है। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के चलते उन्हें अलग-अलग जगहों में चुनाव प्रचार के लिए ऑफर दिए गए। वहीं कैरेक्टर की पापुलैरिटी को देखते हुए इनमें से ज्यादातर चुनाव प्रचार के ऑफर यूपी और छोटे शहरों से थे।
प्रचार को लेकर शुभांगी ने बताया कि वह कि ऐसे किसी भी ऑफर से जुड़ना नही चाहती जो राजनीतिक एजेंडे से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि निजी तौर पर इन सब का हिस्सा ना बनने की वजह से उन्होंने सब ऑफर को ठुकरा दिया है। हाल ही में कुछ दिन पहले शुभांगी के शो पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगा था। इस कड़ी में चुनाव आयोग ने चैनल को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए चैनल से विवादित कंटेंट हटाने को भी कहा था।
अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे ने चुनाव प्रचार के बंपर ऑफर को ठुकराया