गर्भावस्था में शुरू के तीन महीने होते है महत्वपूर्ण, रखे डायट का पूरा ध्यान

लंदन,गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डायट का पूरा ध्यान रखना चाहिए, विशेष कर शुरुआती तीन महीनों में। इस दौरान बच्‍चे के अंगों का विकास हो रहा होता है इसलिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आयरन रिच फूड लेने की सलाह दी जाती है। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन सप्लिमेंट्स भी लिए जा सकते हैं। आयरन सप्लिमेंट्स कैप्सूल, टैबलेट, चबाने वाली टैबलेट्स और लिक्विड के रूप में लिए जा सकते हैं। आयरन टैबलेट लेते वक्त डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। शरीर की जरूरत से ज्यादा आयरन लेने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आयरन खाली पेट अच्छी तरह अब्जॉर्ब होता है हालांकि इसे खाली पेट खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए पहले कुछ खा लें। आयरन सप्लिमेंट के साथ हाई फाइबर वाले फूड्स जैसे होल ग्रेन और कच्ची सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा कैफीन वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए। अगर आप आयरन सप्लिमेंट ले रहे हैं तो दूध, कैल्शियम और ऐंटीऐसिड साथ में नहीं लेने चाहिए। आयरन सप्लिमेंट और इन फूड्स को लेने में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *