इटली के फोगनिनी ने मास्टर्स खिताब जीता

मोंटे कार्लो, इटली के फेबियो फोगनिनी ने सर्बिया के दूसान लाजोविक को 6-3, 6-4 से हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट खिताब अपने नाम किया है। फोगनिनी का यह पहला एटीपी मास्टर्स-1000 खिताब है। फोगनिनी ने सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर खिताब अपने नाम किया है। फोगनिनी 1977 के बाद यह खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कोराडो बाराजुटी ने यह खिताब जीता था। फोगनिनी ने अपने खिताबी सफर में एलेक्जेंदर ज्वेरेव और स्पेन के रफाल नडाल को भी हराया था। फोगनिनी पिछले 17 सीरीज टूर्नामेंटों में आठवें ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना पहला एटीपी मास्टर्स-1000 खिताब जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *