भोपाल, मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। लेकिन इसी बीच शुक्रवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ले ली। भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में आंधी-तूफान के साथ बूंदबांदी हुई। भोपाल में सड़कों पर पेड़ गिर गए और आवागमन बाधित हुआ। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अत्याधिक गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को 45 डिग्री सेल्सियस के साथ खरगोन जिला देश का सर्वाधिक गर्म शहर रहा था। शुक्रवार को भी चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश के 24 शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया जिसमें राजधानी समेत प्रदेश के बड़े शहर भी शामिल हैं। अधिकतर जिलों में लू का प्रभाव भी दिखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम के तेवर यूं ही बने रहेंगे।
पारा मीटर
शहर तापमान
खरगोन 43
ग्वालियर 43
भोपाल 41
जबलपुर 41
इंदौर 40
धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश, पेड़ गिरे,मौसम बदला