आई लव पीएम मोदी, मैं पीएम मोदी से नफरत नहीं करता : राहुल

पुणे, लोकसभा चुनाव को लेकर पुणे शहर में युवाओं से संवाद करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं झूठे वादे नहीं करता। उन्‍होंने कहा कि न्‍याय के जरिए गरीबों को पैसा दिया जाएगा लेकिन इसके लिए मध्‍य वर्ग पर भार नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही आयकर नहीं बढ़ाया जाएगा। इस दौरान छात्रों के साथ सवाल-जवाब में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा, मैं झूठे वादे नहीं करता। मैं सच बोलता हूं। मैं खोखले वादे करना पसंद नहीं करता हूं। कई बार जब मैं सच बोलता हूं तो यह बहुत रोमाचंक नहीं लगता है। यदि मैं कहता हूं कि हम 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपये देने वाले हैं यह होगा। इसके लिए न तो मध्‍यम वर्ग पर भार डाला जाएगा और नहीं इनकम टैक्‍स बढ़ाया जाएगा।’ प्रियंका गांधी वाड्रा के एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मैं यहां पर हूं और मैं अपने साहस की वजह से वही हूं जो आज हूं। मेरा साहस मेरे अनुभव से आया है और मैं स्‍वीकार करता हूं और सच का सामना करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी एक विनाशकारी विचार था। इसका भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर बहुत बुरा असर पड़ा। हमारी सरकार जॉब बढ़ाएगी ताकि नोटबंदी का असर कम हो सके। हमारे बैंकिंग सिस्‍टम पर 20 से 25 लोगों का कब्‍जा है। इसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्‍होंन कहा कि योजना आयोग को फिर से लाया जाएगा। हालांकि उसके स्‍वरूप बदलाव किया जा सकता है। पाकिस्‍तान में एयर स्‍ट्राइक के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि एयर स्‍ट्राइक को एयरफोर्स ने अंजाम दिया था और उसे तथा जाबांज पायलट को इसका पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा, ‘मैं इसके राजनीतिकरण के खिलाफ हूं। इस मैं राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता हूं। मोदी जी ने इसे राजनीतिक रंग दिया।’
इसी बीच अभिनेता और निर्देशक सुबोध भावे ने राहुल गांधी से कहा कि वह उनपर बायॉपिक बनाना चाहते हैं लेकिन उन्‍हें एक गंभीर समस्‍या से दो-चार होना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने उनकी समस्‍या पूछी तो सुबोध ने बताया कि आपकी हिरोइन कौन है। इस पर राहुल गांधी बेहद सफाई से मुस्‍कराते हुए जवाब दिया, ‘मैंने दुर्भाग्‍य से अपने काम से ही शादी कर ली है।’ बता दें कि राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं और अब त‍क अविवाहित हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से नफरत नहीं करता हूं, आई लव पीएम मोदी,वे मुझसे नफरत करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *