भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पूर्व विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायकों ने मुखर होकर मंत्रियों के खिलाफ अपना गुस्सा बाहर निकाला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के पी सिंह देवेंद्र पटेल प्रवीण पाठक और अन्य विधायकों ने सरकार के कामकाज पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी और मंत्री माननीय विधायकों की नहीं सुनकर अपनी मनमानी कर रहे हैं कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों ने लगभग एक स्वर में अपनी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यही हालत रहे तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवारों का जितना मुश्किल हो जाएगा।
ट्रांसफर और पोस्टिंग में विधायकों की राय नहीं लेना वहीं अधिकारियों द्वारा मनमानी करना विधायकों की राय को तवज्जो नहीं देना और जो पिछली सरकार में जो अधिकारी भाजपा मंत्रियों के खास थे उन्हें और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उपकृत करने से विधायक काफी नाराज थे।
कांग्रेस के विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को धान बेचने में हो रही परेशानी किसानों के खाद बीज के वितरण में जो चौथ वसूली हो रही है। उसको लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की। राजवर्धन सिंह और खाद्य मंत्री प्रदुमन सिंह के बीच में तीखी नोकझोंक भी हुई । विधायक दल की बैठक में एक बात स्पष्ट रूप से सामने आए कि विधायकों की सहमति लिए बिना जो ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। वहीं मुख्य पदों पर भाजपा, शासनकाल के चहेते अफसरों को बैठाया गया है। उनके द्वारा कांग्रेसी विधायकों की बात नहीं सुने जाने से विधायकों में रोष देखने मिला।
कांग्रेस विधायकों में मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर विधायकों की बैठक में नाराजी, राजयवर्धन और तोमर में हॉट टॉक