62 साल के ससुर ने बहू से शादी करने के ‎लिए 40 साल के बेटे के टुकड़े-टुकड़े ‎किए

चंडीगढ़, कहते हैं प्यार की कोई उम्र नही होती लेकिन जब ये प्यार रिश्तों की सीमा को ही तार-तार कर दे तो ये प्यार नहीं ब‎ल्कि पागलपन कहलाता है। एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला पंजाब के डाबरी खाना गांव से आया है। जहां 62 साल के एक आदमी ने अपनी बहू से शादी करने के लिए बेटे को इतनी बेहरमी से मार ‎दिया ‎कि सुनने वाले की रूह तक कांप जाए। 62 साल के छोटा सिंह का अपने ही 40 साल के बेटे राजविंदर सिंह की पत्नी से लंबे समय से अफेयर था। छोटा सिंह ने अपनी बहू से शादी करने की योजना बनाई, इसके लिए सबसे पहले अपने बेटे को रास्ते से हटाने की सोची। खबर के मुताबिक एक रात छोटा सिंह ने तेज धार हथियार से अपने बेटे राजविंदर को उसके कमरे में घुसकर मार डाला। हत्या के बाद उसने बेटे की बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक बैग में भरकर गटर में बहा दिया। छोटा सिंह जब अपने बेटे के शरीर के टुकड़ों को बैग में भर रहा था तो फर्श पर खून बह पड़ा. इस दौरान छोटा सिंह का भतीजा गुरचरण सिंह उठ गया और उसने खून देख लिया। इसके बाद उसे शक हुआ कि छोटा सिंह ने राजविंदर को मार डाला है। उसने तुरंत ही पुलिस को पूरी घटना बताई और छोटा सिंह को गिरफ्तार करवाया। छोटा सिंह का बड़ा बेटा राजवीर सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई राजविंदर सिंह की 12 साल पहले जसवीर सिंह से शादी हुई। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मुताबिक छोटा सिंह के जसवीर के साथ कथित अफेयर को लेकर पिता-पुत्र के बीच दुश्मनी थी। आरोपी ने दो महीने पहले फरीदकोट शहर में जसवीर कौर के लिए एक आवास किराए पर लिया था। इस घर में छोटा सिंह की पत्नी भी रहती थी। बता दें ‎कि आरोपी अपनी बहू से शादी करने की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्शन 302 (मर्डर) और 201 (अपराध के सबूतों का गायब करना) के तहत केस दर्ज ‎किया। वहीं, राजविंदर सिंह के शरीर को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *