श्रीसेना की हत्या की साजिश में गिरफ्तार भारतीय की हिरासत 27 तक बढ़ी

कोलंबो, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक एम थॉमस की हिरासत की अवधि को 27 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। एम थॉमस को पुलिस मुखबिर नमल कुमारा की शिकायत पर अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। कुमारा ने थॉमस पर सिरिसेना और रक्षा मंत्रालय के पूर्व शीर्ष नौकरशाह तथा पूर्व राष्ट्रपति महेंदा राजपक्षे के भाई गोटाभाया राजपेक्ष की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। कुमारा ने दावा किया था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस के आतंकवाद रोधी प्रभाग का प्रभारी एन. सिल्वा साजिश का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने कहा कि सिरिसेना की हत्या की कथित साजिश को लेकर कोई सुराग नहीं मिला हैं, जबकि सिल्वा को एक पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि थॉमस केरल का रहने वाला है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *