उज्जैन,मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामगढ़ के पास सोमवार देर रात विपरीत दिशा से आ रही एक कार और एक वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में मरने वाले 5 लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई एक कार विवाह समारोह से लौट रही थी। रात एक बजे के विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य वैन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन 50 मीटर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वाले सभी लोग वैन में सवार थे।
हादसे का शिकार हुई दूसरी गाड़ी में लगे एयरबैग्स से उसमें सवार लोगों की जानें बच गईं। हादसे में मरने वाले लोगों में 5 लोग एक ही परिवार के थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।