क्या बचपन के दोस्त अक्षत को डेट कर रही हैं जाह्नवी ? जानें क्या दी सफाई

मुंबई,अपने जमाने की शानदार अभिनेत्री श्रीदेवी के देहांत से ही उनकी बेटियों का जिक्र कुछ ज्यादा ही होने लगा। मीडिया ने लोगों को बताना शुरु कर दिया कि वो क्या कर रही हैं और आगे क्या करने वाली हैं। बहरहाल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू भी साल 2018 के लिए अहम चर्चा का विषय रहा। यहां आपको बतला दें कि जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने दमदार अभिनय करके दर्शकों का दिल जीत लिया, यह अलग बात रही कि धड़क वैसा कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी कि उम्मीद थी। फिल्म में जाह्नवी अपने को-स्टार ईशान खट्टर के काफी करीब नजर आईं। इसलिए दोनों के बीच अफेयर होने की खबरें भी चल निकलीं। बहरहाल समय जैसे-जैसे बीता ये खबरें अफवाह साबित होती गईं, लेकिन अब जाह्नवी का नाम उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ जोड़ा जा रहा है। वैसे जाह्नवी ऐसे खबरों का भी खंडन कर चुकी हैं, लेकिन देखने वाले कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो जरुर है, जिसे छुपाया जा रहा है। एक साक्षात्कार के दौरान जाह्नवी ने कहा था कि ‘उनके परिवार में डेटिंग हमेशा से ही एक विषय रहा है। पापा और मम्मी भी इसे लेकर काफी ड्रामेटिक रहे हैं। उन्होंने तो मुझसे भी कह रखा था कि अगर कोई लड़का तुम्हें पसंद आए तो तुम बता देना। हम तुम्हारी शादी उसी से करा देंगे।’ इससे हटकर जाह्नवी का जवाब होता था कि ‘यदि कोई लड़का मुझे पसंद भी आएगा तो भी मैं उससे शादी नहीं करना चाहूंगी।’ बहरहाल यहां जाह्नवी ने साफ कह दिया है कि वो ईशान को डेट नहीं कर रही हैं। इसलिए अब सवाल यह है कि यदि ईशान को नहीं तो फिर क्या वो अक्षत को डेट कर रही हैं। गौरतलब है कि एक शो के दौरान भाई अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान तो जाह्नवी के इर्द-गिर्द ही रहते हैं। वहीं शो के दौरान जाह्नवी ने ही कहा था कि अफवाहें तो ये भी हैं कि ‘मैं अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन से डेट कर रही हॅं। सच बताऊं तो इस कारण उसे तो मेरे साथ बाहर जाने में भी अब डर लगने लगा है। उसे ऐसा लग रहा है कि यदि लोग दोनों को साथ देख लेंगे या दोनों कैमरे की निगाह में आ जाएंगे तो दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें फैलने लगेंगी।’ कुल मिलाकर जाह्नवी अब डेट को लेकर खासी उलझ गई हैं और उन्हें हजार बार सोचना पड़ेगा कि वो डेट करें या न करें और करें भी तो किसके साथ करें, क्योंकि यहां तो कैमरे ऐसे लगे हैं कि कुछ होने से पहले ही घोषणा कर देते हैं कि वो सब तो हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *