आइये जानें अनुष्का शर्मा जब शरमा गईं तो फैंस ने क्या कहा

मुंबई,सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा था, तभी एक ऐसा समय भी आया जबकि रोमांच से भरी अनुष्का ने ऐसा कुछ कर दिया कि बाद में वो खुद ही शरमा गईं। जी हॉं सिडनी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ही यहां बात हो रही है, जो कि मैच देखने के लिए वहां पहुंची हुई थीं। अब चूंकि अनुष्का भारतीय टीम को चीयर कर रहीं थीं तो उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का अपने पति विराट और टीम इंडिया को पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ चियर कर रही हैं। अनुष्का ने इस दौरान लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं। बहरहाल अनुष्का आखिर शरमाती हुई क्यों दिखीं इस बात का राज खोलते हुए बताया जा रहा है कि विराट की बैटिंग से अनुष्का कुछ ज्यादा ही इम्प्रैस हो गईं थीं, जिससे वो अपने आपको रोक नहीं पाईं और जोरदार तरीके से उन्हें चियर किया, इसके बाद उन्हें शायद ख्याल आ गया कि वो तो खेल के मैदान में दर्शकदीर्घा में मौजूद हैं, ऐसे में लोग क्या सोच रहे होंगे और बस यही सोच वो इस कदर शरमाईं की तमाम कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया। अनेक तस्वीरें उनकी वायरल हुईं और फैंस ने भी कहा बहुत सुंदर लग रही हैं अनुष्का शरमाते हुए। फैंस खुश हैं कि उन्हें उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली हैं। यहां आपको बतला दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इसलिए बॉलीवुड अभिनेत्री ने ऑस्ट्रेलिया में ही न्यू ईयर मनाने का प्लान किया, जहां से ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *