मुंबई,फिल्मी दुनिया की हस्तियां अक्सर लोगों को जागरुक करने का काम करते दिख ही जाते हैं, ऐसे में इन्हीं लोगों में अदा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल आपको याद ही होगा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने कुछ दिन पहले ही एक ऐंटी स्मोकिंग विडियो शेयर करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल इस वीडियो में अदा शर्मा ने लोगों को धूम्रपान से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जागरुक किया और बताया था कि यह जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है। अब वही अदा शर्मा लोगों को स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के प्रति जागरुक करने जा रही हैं। जागरुकता अभियान के तहत ही अब अदा शर्मा ने अपना एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो बेली डांस करती नज़र आई हैं। जब आप इस वीडियो को देखते हैं तो पाते हैं कि अदा शर्मा बहुत ही आकर्षक अंदाज में बेली डांस करती दिख रही हैं, इसी बीच एक ऐसा मोड़ आता है, जिसे देख आप चौंक जाते हैं। इस प्रकार डांस वाला वीडियो एक भयानक मोड़ ले लेता है। अब वह भयानक मोड़ क्या है, यह तो आपको वीडियो देखने के बाद ही मालूम चलेगा। कुल मिलाकर इस बेली डांस के ज़रिए अदा शर्मा ने लोगों को शराब पीने से होने वाली हानि को बताने उससे परहेज करने का संदेश देती नजर आई हैं। जहां तक अदा शर्मा की फिल्म की बात है तो वो अभी तक ‘1920’, ‘फिर’, ‘हंसी तो फंसी’ और ‘कमांडो 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आपको बतला दें कि पिछली बार वो ‘चार्ली चैप्लिन 2’ में नज़र आई थीं और अब वह ‘कमांडो 3’ में नज़र आने वाली हैं।
यह अभिनेत्री बेली डांस कर नशे की लत से लोगों को कर रही जागरुक