भोपाल,मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज बतौर मुख्यमंत्री कमान सँभालने के बाद किसानों की कर्ज माफी का पहला बड़ा फैसला करते हुए उसकी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। उसके बाद प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग ने इससे सम्बंधित आदेश भी जारी कर दिया है। कृषि विभाग के आदेश में सहकारी और राष्ट्रीकृत बैंकों के 31 मार्च 2018 की स्थिति में दो लाख के कर्ज माफ़ किये जायेगे। सीएम ने मुख्यमंत्री ने कन्यादान योजना के अंर्तगत दी जाने वाली 28 हजार की सहायता राशि को बढ़कर 51 हजार करने का भी आदेश दिया ,उसके बाद महिला बाल विकास विभाग की ओर से भी यह आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा सरकार ने आज चार गारमेंट्स क्लस्टर बनाने का भी आदेश किया। इसके बाद सीएम ने प्रेस से बातचीत में कहा कि अब मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने पर यहाँ के 70 % लोगों को रोजगार देना होगा। इससे सम्बंधित आदेश भी जारी किया गया है।