गायक मीका सिंह को दुबई में हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली,गायक मीका सिंह को दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है। मीका पर 17 साल की ब्रजीलियन लड़की ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। उनपर 17 साल की ब्रजीलियन लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है।
रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलिवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक इवेंट में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट ऐंड रन का केस दर्ज किया गया था जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उनपर केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *