मुंबई,वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की वजह से शुक्रवार के कारोबारी दिन भारतीय बाजारों की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी 10910 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 36330 के आसपास दिखाई दे रहा है। बाजार में आज दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉलकैप शेयरों में भी जोश नजर आ रहा है। मिडकैप शेयरों में भी आज खरीदारी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 14375 के ऊपर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में आईटी, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.06 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 0.64 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.63 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में एक फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में पीएसयू बैंकों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है जिसके चलते निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन प्राइवेट बैंक आज सुस्त नजर आ रहे हैं। निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 160 अंक की बढ़त के साथ 36330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 48.45 अंक की बढ़त के साथ 10,910 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है।
मजबूती के साथ खुले बाजार,सेंसेक्स 160 अंक के पार