SBI कल से बंद कर रहा कई सेवाएं, कुछ में हो रहा बदलाव

भोपाल,भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कुछ सेवाएं शनिवार से बंद हो जाएगी। सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक की सेवाओं में एक दिसंबर से कुछ बदलाव होने वाला है। बैंक इनके बारे में पहले भी जानकारी दे चुका है और यदि आपको इनके बारे में नहीं पता है, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। बैंक में उन खाताधारकों की इंटरनेट बैंक‍िंग 1 दिसंबर से बंद हो सकती है, जिन्होंने तय मापदंडों को पूरा नहीं किया है। एसबीआई की आध‍िकारिक वेबसाइट ऑनलाइनएसबीआईडॉटकाम पर दी गई जानकारी के अनुसार, यदि आपने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं किया है, तो 1 दिसंबर तक करवा लें। ऐसा नहीं करवाने पर इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा बंद हो जाएगी।
एसबीआई की कॉरपोरेट साइट ने एक बैनर जारी कर कहा है कि प्रिय इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स, कृपया किसी भी एसबीआई शाखा में जाकर तुरंत अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा लें, अगर आपने पहले से पंजीकृत करा लिया है तो ठीक है नहीं तो ऐसा नहीं करने पर आप 1 दिसंबर 2018 से इंटरनेट बैंकिंग सेवा का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं। एसबीआई आपना मोबाइल वालेट एसबीआई बुडडी को भी 30 नवंबर से बंद करने का फैसला किया है। एसबीआई का कहना है कि जीरो बैलेंस वाले एसबीआई बुडडी वॉलेट को पहले ही बंद किया जा चुका है। हालांकि, जिन वॉलेट में पैसा है उनका क्या होगा, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। आपको बता दें कि बैंक कोई भी लोन देने से पहले प्रोसेसिंग फीस वसूलता है। पेंशन लोन का फायदा सिर्फ सरकारी पेंशन धारकों को ही मिलता है। निजी संस्थानों से पेंशन लेने वाले इस स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं। एसबीआई ने साल 2015 में 13 भाषाओं में मोबाइल वॉलेट एसबीआई बुडडी को लॉन्च किया था, जिसके करीब 1.2 करोड़ यूजर्स हैं। एसबीआई ने योनो ऐप लॉन्च किया है, जो एसबीआई बडी की सेवाओं को भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *