बिहार में बख्तियारपुर और अकबरपुर के नाम बदलने पर रार, गिरिराज बोले नाम बदलो JDU बोली नहीं बदले जाएंगे

पटना,उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्र में राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी भी सैकड़ों ऐसे शहर हैं, जिनके नाम बदलने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के बख्तियारपुर और अकबरपुर जैसे शहरों के नाम बदले जाना चाहिए। बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मस्थान है। नवादा से सांसद गिरिराज ने कहा कि खिलजी (बख्तियार खिलजी) ने बिहार को लूटा, लेकिन भक्तिपुर का नाम उसी के नाम पर रख दिया गया। बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छा कदम उठाया है। मैं मांग करूंगा की बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मुगलों से जुड़े नामों को बदला जाएं। गिरिराज सिंह ने पटना में कहा कि आक्रांताओं ने हमारे शहरों के नाम बदले थे, लेकिन ऐसे समय में जब ज हम शक्ति में हैं, तो उन नामों को बदल दिया जाना चाहिए। सांसद ने आगे कहा कि भारत के लोग राम के वंशज हैं, न कि मुगलों के। इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में उन्होंने कहा था कि भारत के मुसलमान प्रभु राम के वंशज हैं। वे मुगलों के वंशज नहीं हैं।
गिरिराज के बयान पर बिहार में भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने कहा गिरिराज समाज को बांटना चाहते हैं। जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा कि इस तरह के बेतुके बयान का क्या मतलब है? चर्चा में बने रहने के लिए गिरिराज ऐसे बयान देते रहते हैं। वह इस तरह के बयानों से देश और समाज को बांटना चाहते हैं। उन्होंने बख्तियारपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है, लेकिन उन्हें पहले इसका इतिहास पता करना चाहिए। उन्होंने कहा बिहार के किसी भी जिले का नाम नहीं बदला जाएगा। पार्टी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह राम-रहीम की धरती है। इसे बांटने वालों को जनता देख रही है। यह सबकी धरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *